डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब की आर्थिक राजधानी मानी जाती लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में भाजपा नेता के होटल पुखराज में पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद छापेमारी कर रंगरलिया मनाते डेढ़ दर्जन से अधिक कारोबारी और छह महिला डांसरों को काबू किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में होटल का मैनेजर को भी पुलिस ने नामजद किया है। एफआईआर के मुताबिक पुलिस को देर रात सूचना मिली थी सुभानी बिल्डिंग रोड़ स्थित पुखराज होटल में दिल्ली और मुंबई राज्यों से लड़कियां बुलाकर अश्लील डांस करवाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते देर रात उक्त होटल में दबिश दी।
मौके पर न्यूड डांस पार्टी चल रही थी। पुलिस ने मौके पर महिलाओं और कारोबारियों को काबू कर लिया। जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाते पुलिस ने धारा 294, 61, 68,1,14 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आगे की जांच में महिलाओं का मेडिकल करवा दिया है। जिनमें दिल्ली, हरियाणा, और महाराष्ट्र की महिला शामिल है।
ये कारोबारी पकड़े गए
पकड़े गए लोगों की पहचान शिवानी, खुशबू खान, तनु गुप्ता, अनीशा बिंद्रा, रितु, बबीता, रुखसार के रूप में है। दूसरी और पुलिस ने होटल मैनेजर समेत डेढ़ दर्जन कारोबारी और तीन से चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनकी पहचान पुखराज होटल के पार्टनरों जतिंदर कुमार उर्फ अश्वनी बहल, गुरप्रीत सिंह, राजवंत सिंह के अलावा का मैनेजर संजीव जयसवाल का नाम शामिल है।
इसके अलावा लुधियाना का संजीव कुमार, संजय, विकास साहिल, विशाल शर्मा, राजिंदर बोबी, किरणवीर सिंह, विपन कुमार, प्रवीन शर्मा, सुशील कुमार, मोंटू बरमानी, अमित डाबर, संजीव कुमार, शंकर कुमार, अमृतसर निवासी साहिल कपूर, बिहार के पटना का विनय, यूपी इलाहाबाद का वनीत कपूर और दिल्ली का धर्मवीर के रूप में है।









