Punjab Politics: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की बढ़ सकती है मुश्किलें, कांग्रेस ने उठाया अब यह कदम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: फौजा सिंह सरारी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। पहले विधानसभा सत्र में कांग्रेस ने फौजा सिंह सरारी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। कांग्रेस ने विधासभा सत्र में राज्यपाल के समक्ष सरारी के खिलाफ कार्रवाई करना और उनको बर्खास्त करने की मांग उठाई थी। लेकिन अब कांग्रेस ने उनकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर जालंधर में जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

डिप्टी कमिश्नर आफिस के सामने लगाए गए धरने में 90% कार्यकर्ता देहात इकाई के पहुंचे हैं। कांग्रेस के जिला प्रधानों को बदलने की तैयारी के बीच देहात और शहरी इकाई के प्रधान धरने के जरिए अपना दम दिखाना चाहते हैं। इसी वजह से देहात इकाई के प्रधान दर्शन सिंह टाहली के नेतृत्व में धरना शुरू होने के समय से पहले ही 100 से अधिक कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

धीरे-धीरे सारे कार्यकर्ता इस धरने में पहुंच रहे हैं लेकिन फिलहाल धरनास्थल पर देहात यूनिट का कब्जा नजर आ रहा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के दिशा-निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसी धरना दे रही है। टेंडर और ठेकेदारों से जुड़े एक आडियो के वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *