Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागी 75 मिसाइलें, 8 लोगों की मौत 24 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, यूक्रेन। Russia-Ukraine War: पिछले कुछ महीने के अपेक्षाकृत शांत माहौल के बाद सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत उसके कई शहरों में मिसाइल से हमले हुए। जहां आठ आम नागरिक मारे गए हैं और 24 घायल बताए जा रहे हैं। ये हमले कीएव के बीचोंबीच में हुए हैं। यूक्रेन के गृह मंत्री ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में बताया कि हमले में छह कारों में आग लगी और करीब 15 वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेनवासियों से मजबूती से डटे रहने की अपील करते हुए अपने टेलीग्राम खाते पर कहा, ‘‘रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी से हमारा नामो-निशान मिटाने की कोशिश कर रहा है।’’कीव के मेयर विताली क्लित्चको ने कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में विस्फोट होने की जानकारी दी। इस इलाके में कई सरकारी कार्यालय हैं।

रूस ने यूक्रेन में कई असैन्य क्षेत्रों और ऊर्जा क्षेत्र के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया। इससे पहले कीव में जून में हमला हुआ था। पहले के हमलों में कीव के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया गया था, लेकिन इस बार शहर के बीचों-बीच स्थित कई जगहों को निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

कीव में हुए हमले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने ईरान के ड्रोन से हमले को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के टॉप जनरल ने कहा है रूस की 41 मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ जनरल वेलेरी ज़ालुज़्नी ने ट्वीट किया, ‘आज सुबह रूस की ओर से लगभग 75 मिसाइल लॉन्च की गई। इनमें से 41 को हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।’

जालंधर सेन्ट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने तल्हण रोड पर चाय सुट्टा बार की ओपनिंग की, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *