PU: देश में नफऱत फैलाने की कोशिश कर रही विघनकारी ताकतों के मुंह पर थप्पड़- Bhagwant Mann

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। PU: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में आम आदमी पार्टी के विद्यार्थी विंग छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) की जीत, देश भर में मेक इंडिया नंबर 1 मुहिम के हक में जनादेश है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास स्थान पर पंजाब यूनिवर्सिटी की विद्यार्थी कौंसिल की नई चुनी टीम के साथ बातचीत करते हुए कहा कि यह यूनिवर्सिटी देश के अलग-अलग राज्यों और अन्य हिस्सों से आए विद्यार्थियों के लिए केंद्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि मतदान के जनादेश ने साबित कर दिया है कि अरविन्द केजरीवाल की दूरदर्शी और निर्णायक नीतियों के हक में लोग साथ देने के लिए लुक छिप कर तैयार बैठे हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह नतीजा देश की राजनीति में अपेक्षित क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि नतीजा उन विघनकारी ताकतों के मुंह पर थप्पड़ है, जो देश में नफऱत फैलाने की कोशिश कर रही हैं। आयुश खटकड़ के नेतृत्व वाली नई टीम को बधाई देते हुए उनको विद्यार्थियों की भलाई के लिए दिन-रात एक करके काम करने के लिए कहा। भगवंत मान ने कहा कि टीम को यूनिवर्सिटी कैंपस में ज़रूरी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बड़ी जीत ने विद्यार्थियों की सेवा करने के लिए हम पर एक और जि़म्मेदारी डाल दी है। भगवंत मान ने कहा कि अब समय आ गया है, जब नई चुनी टीम यूनिवर्सिटी कैंपस के व्यापक विकास और विद्यार्थियों की भलाई यकीनी बनाने के लिए दिन- रात एकजुट होकर काम करे। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए राज्य सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग और तालमेल का भरोसा देते हुए कहा कि इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *