INNOKIDS: इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में हर मौसम के बिखेरे रंग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। INNOKIDS: इनोसेंट हार्ट्स के इनो किड्स जीएमटी, केपीटी व लोहारां ब्रांच के नन्हे डिस्कवरर्स ने विवेशियस वाइब्रेंस के तहत रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने ‘सीजंस’ थीम के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

ग्रीन मॉडल टाउन ब्रांच में मुख्य मेहमान की भूमिका डायरेक्टर सीएसआर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट, डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी, लोहारां में डिप्टी डायरेक्टर इनो किड्स अलका अरोड़ा, के पी टी रोड पर स्थित स्कूल में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एंड कॉलेजेस, प्रोफेसर राहुल जैन ने निभाई।

मंच का संचालन स्टूडेंट काउंसिल के बच्चों ने बखूबी संभाला। ज्योति प्रज्वलन के के बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बच्चों ने ,’सीजंस’ थीम के अंतर्गत भारत में सभी प्रकार के मौसम को दर्शाते हुए नृत्य द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने कार्यक्रम को बहुत सराहा।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रीन मॉडल टाउन के प्रिंसिपल राजीव पालीवाल डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा डिप्टी डायरेक्टर इनोकिडस अलका अरोड़ा प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर गुरविंदर कौर ने मुख्य अतिथि डॉक्टर पलक बौरी गुप्ता को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

डॉक्टर पलक ने अभिभावकों को समझाया कि वे हमेशा अपने बच्चे द्वारा किए गए छोटे से छोटे काम को भी सराहें। बच्चे को अभिभावकों के प्रेम के साथ-साथ समय की भी जरूरत है। उन्होंने बच्चों के इस शानदार प्रस्तुति के पीछे अध्यापकों की भरपूर मेहनत की भी प्रशंसा की।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *