Himachal Election: कांग्रेस ने राजा वडिंग को लगाया तेजिदर बिट्टू के ‘थल्ले’

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Himachal Election: कांग्रेस (Congress) ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें पंजाब के चार नेताओं का नाम  शामिल है। कांग्रेस की लिस्ट में पंजाब के नेताओं में सबसे ऊपर प्रताप सिंह बाजवा का नाम है। बाजवा हिमाचल चुनाव में पर्यवेक्षक भी हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

वहीं, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का नाम सबसे नीचे है। वड़िंग से ऊपर जालंधर के तजिंदर बिट्टू और लुधियाना के गुरकीरत कोटली का नाम है। हालांकि बिट्टू और कोटली हिमाचल चुनाव में सेक्रेटरी इंचार्ज भी हैं। पार्टी का कहना है कि इसलिए भी इन दोनों नेताओं का नाम वड़िंग से ऊपर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट आते ही चर्चा शुरू हो गई कि प्रदेश प्रधान व तीन बार के विधायक वड़िंग का नाम स्टार प्रचारकों में सबसे नीचे और तजिंदर बिट्टू का नाम ऊपर क्यों है। क्योंकि बिट्टू न तो कभी विधायक रहे और न ही प्रदेश की अहम भूमिका निभाई है। तजिंदर बिट्टू ने जालंधर में जिला प्रधान और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाई है।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *