Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - हिमाचल प्रदेश - Himachal Pradesh: जालंधर के श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी से टकराई, 35 यात्री बाल-बाल बचे

    Himachal Pradesh: जालंधर के श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी से टकराई, 35 यात्री बाल-बाल बचे

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal23 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Himachal Pradesh: जालंधर के श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी से टकराई, 35 यात्री बाल-बाल बचे
    Accident News
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, देहरा। Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मुबारकपुर-रानीताल एनएच-503 पर सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर जालंधर (Jalandhar) से 35 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत यह रही कि बस क्रैश रोल बैरियर से टकराकर रुक गई और गहरी खाई में गिरने से बच गई।

    जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5 बजे की है। बस चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस ढलियारा के तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए पहाड़ी से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    Bus carrying pilgrims from Jalandhar crashes into Kangra hill
    Bus carrying pilgrims from Jalandhar crashes into Kangra hill

    अफरा-तफरी मच गई

    हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में केवल एक लड़की को मामूली चोटें आईं, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दे दिया गया। बाकी सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढलियारा क्षेत्र के खतरनाक मोड़ पहले भी कई हादसों का कारण बन चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



















    No related posts.

    Bus Hills Himachal Himachal Pradesh Himachal Pradesh News Jalandhar Kangra Pilgrims
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNarendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया बड़ा संकेत, कहा- ईरान जंग का असर लंबा रह सकता है, हमें तैयार रहना होगा
    Next Article Colombia Plane Crash: कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक सवार थे, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.