Jalandhar News: जिस CNA Sports World की इमारत को अवैध बता रहा है निगम, उसका पिछले साल मेयर जगदीश राजा और MLA रहे बेरी ने खुद किया था उद्घाटन, निगम अफसर और कांग्रेसी कौंसलरों समेत कई दिग्गज थे मौजूद

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह और ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत ने शहर के उन दबंगों के अवैध निर्माणों पर प्रहार किया है, जिस पर कांग्रेस के नेताओं, पूर्व विधायकों, मेयर जगदीश राजा समेत निगम के कुछ अधिकारियों का पूरा संरक्षण हैं। हालांकि इस संबंध में मेयर समेत सभी नेताओं ने बात करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने अपना पक्ष नहीं रखा।

ये भी पढ़ें: AAP नेता, CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

डेली संवाद आज से उन 26 इमारतों का कच्चा चिट्ठा खोलने का काम शुरू कर रहा है, जिसे नेताओं की संरक्षण में अवैध रूप से बनाया गया। किसी इमारत में दो फ्लोर अवैध है, तो किसी में बेसमेंट। इन सभी इमारतों की एक-एक कर के अंदर की बात को उजागर किया जाएगा।

आज बात कर रहे हैं कि AAP नेता की एंपायर हवेली, CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स, गंगा अस्पताल, एशियन कारपेट, ईशा फैशन समेत 26 शोरूम के मालिकों की, जिसे नगर निगम ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस के बाद नगर निगम दफ्तर से लेकर जालंधर की राजनीति में भी तूफान खड़ा हो गया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने तो प्रेस नोट जारी करते हुए इस पूरी कार्रवाई को सवाले के घेरे में खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि पुरानी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है। यहां आपको बता दें कि पिछले चार साल में धड़ाधड़ अवैध निर्माण हुए। उस दौरान सत्ताधारी नेताओं के दबाव में अफसर बेबस दिखे, जिससे कार्रवाई नहीं कर सके।

पिछले साल नवंबर में CNA Sports World की इमारत में खुले शोरूम के उद्घाटन मौके पर कौंसलर व अन्य

नगर निगम ने अब जिन 26 दिग्गज लोगों को नोटिस जारी किया है, उसमें आज सबसे पहली इमारत सीएनए स्पोर्ट्स वर्ल़्ड (CNA SPORTS WORLD) की बात करने जा रहे हैं। CNA SPORTS WORLD का जालंधर में 20 नवंबर 2021 को खुद मेयर जगदीश राजा, तत्कालीन विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, एलपीयू के चेयरमैन रमेश मित्तल समेत कांग्रेस के कई पार्षद और निगम के कुछ अधिकारियों ने उद्घाटन किया था।

पिछले साल नवंबर में CNA Sports World की इमारत में खुले शोरूम के उद्घाटन मौके पर कौंसलर व अन्य
ये भी पढ़ें:  बत्रा पैलेस के मालिक की 15 अवैध दुकानों पर चली निगम की डिच

नगर निगम की माने तो CNA SPORTS WORLD की इमारत की दूसरी मंजिला समेत बेसमेंट गलत तरीके से बना हुआ है। इसे लेकर CNA SPORTS WORLD के मालिक को नोटिस जारी किया गया है। CNA SPORTS WORLD की इमारत में खुले CNA SPORTS WORLD का उद्घाटन ही जब शहर के दिग्गज राजनीतिज्ञ करते हैं, तो सोचो इस इमारत पर कार्रवाई कैसे हो सकती है?

बावजूद इसके नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने दलेरी दिखाई और इन दिग्गज लोगों की अवैध इमारतों को नोटिस भेज दिया। इस नोटिस के बाद निगम अफसरों से लेकर कांग्रेसी नेताओं को पसीने आ रहे हैं। इसके बाद आज शहर के सबसे दबंग माने जाते बत्रा पैलेस की अवैध दुकानों पर डिच चलने के बाद ये दिग्गज कारोबारी परेशान हैं कि कही अगला नंबर इनकी इमारत न लग जाए।

पिछले साल नवंबर में CNA Sports World की इमारत में खुले शोरूम के उद्घाटन मौके पर पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी व अन्य

इन इमारतों को भेजा गया है नोटिस

  • नकोदर चौक के नजदीक सेठी कांप्लैक्स
  • फुटबाल चौक के पास गंगा अस्पताल
  • ब्रैंडरथ रोड पर एशियन कारपेट
  • ब्रैंडरथ रोड पर ईशा फैशन
  • ब्रैंडरथ रोड पर मोहिन्दर टैक्सटाइल
  • ब्रैंडरथ रोड पर प्रेम टैक्सटाइल
  • ब्रैंडरथ रोड पर नागपाल शाप
  • बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्केट में फैंटा (FENTA SPORTS) स्पोर्ट्स
  • कांग्रेस के चहेते नेता के दोस्त की सीएनए (CNA) स्पोर्ट्स
  • बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्केट में नारंग स्पोर्ट्स
  • अवतार नगर रोड पर शहनाई पैलेस के पास मोबाइल जंक्शन
  • न्यू विजय नगर मार्केट नजदीक दयोल नगर में AAP नेता की एंपायर हवेली
  • इस्लामाबाद में एंजल (Angel) पब्लिक स्कूल के नजदीक 15 दुकानें

बत्रा पैलेस के मालिक की दबंगई, ATP को धमकी, पुलिस पर ताना मुक्का, क्या दर्ज होगी FIR?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *