Jalandhar News: जालंधर के कालोनाइजर यश खन्ना की 15 अवैध दुकानों पर ‘मेहरबानी’, कार्रवाई के 10 दिन बाद फिर से निर्माण शुरू

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम की टीम ने 20 अक्तूबर को अंदरूनी बाजार में अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनाइजर यश खन्ना कि जिन 15 अवैध दुकानों पर हथौड़ा चलाया था, 10 दिन बाद इन दुकानों का फिर से निर्माण शुरू हो गया है। जिससे नगर निगम की कार्रवाई का कोई असर दिखता नजर नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर एमटीपी नीरज भट्टी के आदेश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने अटारी बाजार में कालोनाइजर यश खन्ना द्वारा अवैध रूप से बनाई जा रही 15 दुकानों पर कार्रवाई की थी। अंदरूनी मार्केट होने के कारण यहां डिच नहीं पहुंची तो निगम टीम ने हथौड़े से लैंटर तोड़ दिया था।

निगम टीम द्वारा 20 अक्तूबर को यश खन्ना की अवैध दुकानों पर हथौड़ा चलाया गया था

इस कार्रवाई के 10 दिन बाद आज यश खन्ना ने फिर से अपनी अवैध दुकानों को निर्माण शुरू करवा दिया। जबकि इसकी शिकायतें लगातार निगम कमिश्नर को हो रही है। ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत ने कहा है कि इस संबंध में वे कल एमटीपी से रिपोर्ट मांगेंगी। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा दुकानें बनने लगी हैं तो कार्रवाई होगी।

Pratap Bag Illegal Shops

प्रताप बाग की तीन दुकानों के मालिकों पर कब दर्ज होगी FIR

वहीं प्रताप बाग में सील तोड़ने को लेकर कांग्रेस नेता के करीबी तीन दुकान मालिकों पर सोमवार को एफआईआर दर्ज हो सकती है।इन तीनों शोरूम कम शाप को 10 अक्तूबर की रात को निगम के एटीपी ने सील किया था। निगम की सील तोड़ने को लेकर एटीपी ने राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है।

प्रकाश आईसक्रीम और पम्मी डेयरी समेत चार को नोटिस

नगर निगम की टीम ने पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता राजिंदर बेरी के खासमखास प्रकाश आईसक्रीम के मालिक को नोटिस भेज तो दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गोपाल नगर में स्थित प्रकाश आईसक्रीम के मालिक को नोटिस भेजते हुए निगम ने नक्शा और सीएलयू की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसके साथ ही पम्मी डेयरी को भी नोटिस भेजा गया है।

राजू परिमल की दुकान पर कार्रवाई को भूला निगम

नगर निगम ने अटारी बाजार में जमुना हलवाई के पास बनी राजू परिमल की दुकान को लेकर भी नोटिस जारी कर कार्रवाई नहीं कर रहा है। कला बाजार में एक सुनियारे को भी नोटिस भेजा गया था। इन सभी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Kiran book shops jalandhar

किरन बुक शाप पर कब चलेगी डिच

जालंधर के माईहीरा गेट में किरन बुक शाप की कामर्शियल इमारत पर नगर निगम ने नोटिस भेजकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया। इस इमारत को अवैध बता कर कई महीने पहले सील की गई थी, लेकिन बाद में इसकी सील खुल गई औऱ इसमें कामर्शियल काम हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय एक विधायक के पीए ने किरन बुक डिपो के मालिक के साथ सैटिंग कर बिना नक्शे और फीस जमा करवाए ही कामर्शियल कंस्ट्रक्शन किया। उस एमटीपी रहे मेहरबान सिंह, एटीपी रहे वजीर राज और इंस्पैक्टर रहे मुनीष अरोड़ा ने पहले इस निर्माण को होने दिया, जब इसकी शिकायतें आई तो इसे रोक दिया गया।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *