Kartik Purnima 2022: कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए इसकी तिथि और शुभ मुहर्त के बारे में

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 07 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kartik Purnima 2022: कार्तिक माह का आखिरी दिन 8 नवंबर को है। इस दिन पूर्णिमा है, हालांकि इस बार कार्तिक की पूर्णिमा दो दिन मनाई जाएगी। 7 और 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान, लक्ष्मी-नारायण पूजन किया जाएगा। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कर देव दिवाली मनाई जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक के महीने की पूर्णिमा को साल की सभी पूर्णिमाओं में सबसे पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ये दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को भी समर्पित है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 07 नवंबर की शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो रही है। इसका समापन 08 नवंबर की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा। लोग इस दिन सत्यनारायण व्रत रखते हैं लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण इस बार चतुर्दशी तिथि को व्रत रखा जाएगा। इस दिन दान कार्य सबसे फलदायी माना जाता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *