Guru Nanak Jayanti: गुरु नानक देव जयंती पर इस गुरूद्वारे में कटा 553 किलो का केक

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Guru Nanak Jayanti: सेक्टर-19 स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव जी का 553वां प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व फिर आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर 553 किलो का केक आकर्षण का केंद्र बना। जिसे लंगर के रूप में संगत को परोसा गया। यह केक नेशनल बेकर्स द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तैयार किया गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस केक को करीब 10 कारीगरों ने मिलकर 2 दिन में तैयार किया था। यह केक गुरूद्वारे में आकर्षण का केंद्र बना था जिससे देखने के लिए दूर दूर से संगत आई हुई थी। इस केक को चंडीगढ़ और जीरकपुर स्थित नेशनल बेकर्स के सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने तैयार किया था। उन्होंने बताया कि इस केक को बनाने में 36 घंटे का समय लगा है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

यह केक शाकाहारी था। इसमें 400 किलो स्पंज, 130 किलो क्रीम की लेयर और 25 किलो क्रश का इस्तेमाल किया गया था। इस केक की लंबाई 20 फीट और ऊंचाई 6 फीट थी। सतनाम सिंह ने कहा कि प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव सभी के लिए खुशियों से भरा हो। पिछले चार वर्षों की तरह इस बार भी हमने गुरुजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 553 किलो का केक काटने का विचार किया था।

ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ Viral, ਲੜਕੀ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਨੂੰ ਸਲਾਮ

https://youtu.be/8Ogo8QWcf5o




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar