Guru Nanak Jayanti: गुरु नानक जयंती आज, जाने इसका महत्व और इतिहास

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Guru Nanak Jayanti: आज यानि 8 नवंबर को गुरु नानक जी की जयंती है। इसे गुरुपरब या प्रकाशपर्व भी कहते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस को गुरु प्रकाशपर्व के रूप में मनाया जाता है। आज 553 वां प्रकाश पर्व है। इस दिन गुरुद्वारा में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

यह 10 सिख गुरुओं में से पहले गुरु नानक के जन्म का प्रतीक है। यह एक पवित्र त्योहार और उत्सव है। हर साल गुरु नानक देव के जन्मदिन की तारीख हिंदू कैलेंडर के अनुसार बदल जाती है क्योंकि यह कार्तिक महीने में आती है और इस महीने में पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन सुबह से शाम तक गुरुद्वारों में प्रार्थना व दर्शन का दौर जारी रहता है। सभाएं आयोजित की जाती हैं। गुरु नानक जयंती के मौके पर गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

गुरु नानक जयंती इसलिए मनाई जाती है क्योंकि गुरु नानक सिख धर्म के संस्थापक है। सिख समुदाय द्वारा उनकी पूजा की जाती है और उनका जन्म उनके महान जीवन का उत्सव है। सिख समुदाय सभी 10 सिख गुरुओं की जयंती मनाता है लेकिन यह बड़े पैमाने पर होती है क्योंकि वह पहले गुरु है और इस धर्म के संस्थापक भी है न केवल भारत में बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जहां सिख समुदाय के लोग रहते है। गुरु पर्व के दिन गुरुद्वारों में 48 घंटों तक गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है।

वाहे गुरु मेहर करें
गुरु पर्व की लख लख बधाइयां,
वाहे गुरु आप पर अपनी कृपा बरसाएं,
आपको और आपके परिवार को सुखी रखें,
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।

ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ Viral, ਲੜਕੀ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਨੂੰ ਸਲਾਮ

https://youtu.be/8Ogo8QWcf5o




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar