Jalandhar News: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान, FIR के 70 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, इन एजैंटों के रोज खुलते हैं दफ्तर, विजीलैंस के आंख-कान-मुंह सब बंद

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 944 शब्द|📅 08 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: करीब 15 सालों से जालंधर में अंगद की तरह पांव जमा कर MVI नरेश कलेर जब रिश्वत के पैसों के साथ पकड़ा गया था तो विजिलेंस ने 10 एजेंटों को भी केस में नामजद किया था, लेकिन हैरानी की बात है कि 70 दिन बीत जाने के बाद भी विजिलेंस अभी तक जालंधर के सबसे बड़े दलालों को पकड़ नहीं सकी है। इसके पीछे की आखिर क्या कहानी है, डेली संवाद आज से खुलासा करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

Jalandhar News: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान, FIR के 70 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, इन एजैंटों के रोज खुलते हैं दफ्तर, विजीलैंस के आंख-कान-मुंह सब बंद

विजीलैंस ब्यूरो ने बीते 23 अगस्त को एमवीआई नरेश कलेर के दफ्तर में छापामारी करके एजेंट को पकड़ा था जिसके घर से रिश्वत का 12.50 लाख रुपया बरामद हुआ था। वाहनों को पास करवाने के लिए लेनदेन के सारा काम MVI के एजेंट करते थे। एजेंट के पकड़े जाने के बाद विजिलैंस ने MVI नरेश कलेर को उसके टांडा (होशियारपुर) में घर से गिरफ्तार किया था।

इस पूरे केस में नरेश कलेर जेल में है। लेकिन जालंधर के सात बड़े एजैंट अभी भी विजीलैंस और पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 70 दिन बीत गए हैं, लेकिन इन धनकुबेर एजैंटों को विजीलैंस पकड़ नहीं पाई है, जिससे विजीलैंस की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं। विजीलैंस के अफसर हर बार यही कहते हैं कि जांच जारी है, एजैंट जल्द पकड़े जाएंगे।

Jalandhar News: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान, FIR के 70 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, इन एजैंटों के रोज खुलते हैं दफ्तर, विजीलैंस के आंख-कान-मुंह सब बंद

संजय मेहता फरार, संगम कार में एजैंटी जारी

जालंधर के हाईप्रोफाइल केस में सबसे पहला नाम संगम कार बाजार के मालिक संजय मेहता का है। विजीलैंस ने एफआईआऱ दर्ज करते लिखा कि संजय मेहता अफसरों के पैसे गाड़ियों के खरीद फऱोख्त में निवेश करता था। संजय मेहता आरसी घोटाले मामले में प्रमुख आरोपी है। विजीलैंस के मुताबिक संजय मेहता नरेश कलेर की मदद से आरसी बनाता था। बताया जा रहा है कि संजय मेहता की कई बड़े अधिकारियों से मिलीभगत थी, जिनके जरिए वह सरकार को चूना लगा कर करोड़ों रुपये कमा रहा था।

हैरानी की बात तो यह है कि संजय मेहता के संगम कार बाजार में पहले जैसा कामकाज हो रहा है। उसे न तो कोई रोकने वाला है और नही विजीलैंस और पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। हैरानी की बात तो यह कि विजीलैंस 70 दिनों में संजय मेहता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि संजय मेहता की बीएमसी चौक के पास संगम कार बाजार में पहले जैसा कामकाज हो रहा है। इससे विजीलैंस की कार्यप्रणाली शक के दायरे में है।

Jalandhar News: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान, FIR के 70 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, इन एजैंटों के रोज खुलते हैं दफ्तर, विजीलैंस के आंख-कान-मुंह सब बंद

विजीलैंस दफ्तर के सामने रोज खुलती है दुकान, लवी को गिरफ्तार नहीं कर रही है पुलिस

नरेश कलेर के साथ मिलकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले दूसरे आरोपी हैं लवी। लवी पुत्र अमरीक सिंह। अमरीक सिंह के निधन के बाद लवी ने विजीलैंस दफ्तर के ठीक सामने पुडा मार्केट में ट्रिब्यून अखबार के दफ्तर के सामने एजैंटी का दफ्तर खोला। इस दफ्तर में बैठ कर नौनी और जौनी पूरा खेल करते रहे।

एफआईआर दर्ज करने के बाद विजीलैंस ने 70 दिन में लवी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि लवी का दफ्तर विजीलैंस आफिस के ठीक सामने पुडा ग्राउंड में रोज खुला होता है। यहां आज भी एजैंट के जरिए लोगों के काम हो रहे हैं। यही नहीं, लवी के दोनों एजैंट आज भी आरटीए दफ्तर में फाइल लेकर काम करवाते हैं। इसका सीधा प्रमाण दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे हैं।

Jalandhar News: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान, FIR के 70 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, इन एजैंटों के रोज खुलते हैं दफ्तर, विजीलैंस के आंख-कान-मुंह सब बंद

शेरू और दीपू के दफ्तर रोज खुलते हैं, विजीलैंस पकड़ती ही नहीं

करोड़ों रुपए के पासिंग के खेल में सबसे बड़े एजैंट हैं सुखमिंदर सिंह शेरू और वरिंदर सिंह दीपू। शेरू और दीपू दोनों सगे भाई हैं। नरेश कलेर के लिए सीधे तौर पर शेरू और दीपू काम करते थे। विजीलैंस ने शेरू और दीपू के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज तो कर लिया है, लेकिन 70 दिन बाद भी इन दोनों भाईयों को विजीलैंस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

हैरानी की बात तो यह है कि शेरू और दीपू के मिनी RTA दफ्तर आज भी पूरे शानोशौकत से खुलता है। सिविल अस्पताल के आगे नाज कांप्लैक्स के साथ लगती गली में पूरा आरटीए दफ्तर यहीं से चल रहा है, लेकिन विजीलैंस को शेरू और दीपू नहीं मिल रहे हैं। शेरू और दीपू के एजैंट रोजाना आऱटीए दफ्तर जाकर काम करवाते हैं, जिसका गवाह सीसीटीवी कैमरे हैं। लेकिन विजीलैंस के अधिकारियों की आंखों पर पट्टी बंध गई है।

Jalandhar News: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान, FIR के 70 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, इन एजैंटों के रोज खुलते हैं दफ्तर, विजीलैंस के आंख-कान-मुंह सब बंद

सुरजीत सिंह के दफ्तर में होता है काम, विजीलैंस नहीं कर रही है गिरफ्तार

नरेश कलेर के काले साम्राज्य में जालंधर का एजैंट सुरजीत सिंह भी शामिल है। विजीलैंस ने सुरजीत सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। लेकिन विजीलैंस अब सुरजीत सिंह को पकड़ नहीं रही है। कहा जा रहा है कि सुरजीत सिंह का काम हैप्पी नामक व्यक्ति करता है। 2018 में हैप्पी उस समय चर्चा में आया था, जब विजीलैंस ने फर्जी टैस्ट ड्राइव का खुलासा हुआ था, इसकी गाड़ी वहां चलती थी, विजीलैंस ने पर्चा दर्ज किया, बाद में क्लीन चिट दे दिया।

सुरजीत सिंह भले ही विजीलैंस को नहीं मिल रहा है, लेकिन बस स्टैंड के पास उसकी एजैंटी का काम और दुकान दोनों पहले जैसा ही चल रहा है। विजीलैंस के मेहरबानी समझ से परे हैं। क्योंकि सुरजीत सिंह ने नरेश कलेर के साथ मिलकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।

MVI नरेश कलेर का चेला राजेश भी फरार

विजीलैंस ने एमवीआई नरेश कलेर के लिए काम करने वाले राजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। राजेश होशियारपुर का रहने वाला है। जो 70 दिनों से अभी फरार है। बताया जा रहा है कि एजैंटों से सारा लेनेदेन राजेश ही करता था। राजेश भी विजीलैंस की पकड़ से दूर है। जबकि इस मामले में परमजीत सिंह बेदी और मनोहर लाल गुप्ता उर्फ कालू जमानत पर है।

ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ Viral, ਲੜਕੀ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਨੂੰ ਸਲਾਮ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *