Amazon Layoffs: अमेजन को भारत में झटका, लेबर मिनिस्ट्री ने नोटिस भेज सीनियर अफसर को किया तलब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Amazon Layoffs: ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) को भारत में बड़ा झटका लगा है। उसकी तरफ से वैश्विक स्तर पर छंटनी शुरू करने से पहले ही भारतीय श्रम मंत्रालय ने सख्ती दिखाते हुए कंपनी को नोटिस भेजा है। यही नहीं कंपनी के एक बड़े अधिकारी को मंत्रालय ने इस मुद्दे पर तलब भी किया है। बता दें कि अमेजन वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में छंटनी की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

रिपोर्ट के मुताबिक, यह छंटनी अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है। इस क्रम में भारत में भी सैकड़ों लोगों की नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है। उसी को देखते हुए यह नोटिस भेजा गया है। रिपोर्ट की माने तो अमेजन ने इस हफ्ते कॉरपोरेट और आईटी डिपार्टमेंट में काम करने वाले 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग की है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

ये छंटनी दुनिया भर में में कार्यरत उसके स्टाफ में से ही की जाएगी। ऐसे में इस लिस्ट में बड़ी संख्या में भारत में काम करने वालों के नाम भी आ सकते हैं। अमेजन में पार्ट टाइम और फुल टाइम काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 16 लाख के आसपास है।

भारत में काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी शिकायत लेबर मिनिस्ट्री में की थी। इसके बाद मंत्रालय ने अमेजन इंडिया के पब्लिक पॉलिसी मैनेजर को नोटिस भेजकर 23 नवंबर यानी आज ही तलब किया है।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *