E-Auction: जालंधर विकास प्राधिकरण द्वारा व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। E-Auction:  जालंधर विकास प्राधिकरण (जे.डी.ए.) द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र के अधीन आने वाले अलग-अलग शहरों में स्थित व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों के अलावा एक चंक साइट की ई-नीलामी (E-Auction) की जा रही है। यह ई-नीलामी 7 दिसंबर, 2022 को दोपहर 1.00 बजे समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस ई-नीलामी में 62 व्यापारिक साइट्स (36 एस.सी.ओ/एस.सी.एफ/एस.सी.एस. और 26 बूथ/कनविनिऐंट बूथ/स्ट्रिप बूथ) और 54 आवासीय प्लॉट खरीद के लिए उपलब्ध हैं। यह संपत्तियाँ जालंधर, मुकेरियाँ, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उन्होंने आगे बताया कि गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला रोड, जालंधर में एक चंक साइट भी ई-नीलामी के लिए उपलब्ध है, जिसकी आरक्षित कीमत 14.22 करोड़ रुपए है। प्रवक्ता ने बताया कि इस साल अक्तूबर महीने में हुई ई-नीलामी में जे.डी.ए. द्वारा तकरीबन 19 करोड़ रुपए की संपत्तियों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है। उन्होंने बताया कि बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बोलीदाताओं को ई-ऑक्शन पोर्टल www.puda.e-auctions.in पर अपना पंजीकरण करना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

इस पोर्टल पर ई-नीलामी के नियम एवं शर्तें भी उपलब्ध हैं। सफल बोलीदाताओं को संपत्तियों का कब्ज़ा आवंटन पत्र जारी होने से 90 दिनों के अंदर सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों से सम्बन्धित मुकम्मल विवरण जैसे कि आरक्षित मूल्य, आस-पास की जगह, जगह का प्लान, भुगतान और अन्य नियम एवं शर्तें ई-नीलामी पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *