Paytm Share: Paytm का सबसे खराब प्रदर्शन, लिस्टिंग के बाद से अब तक 75% फिसला शेयर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Paytm Share: पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। जिसकी वजह से निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक कंगाल हो चुके हैं। पेटीएम भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्रोवाइडर है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

पिछले साल 18 नवंबर को पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस की बाजार में लिस्टिंग हुई थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO लिस्टिंग के बाद अब तक 75% फिसल चुका है। यह दुनियाभर में पिछले एक दशक के दौरान किसी बड़े आईपीओ में आई सबसे बड़ी गिरावट है।

हाल में कंपनी ने दूसरी तिमाही के लिए नतीजे घोषित किए थे। जिसमें एक साल पहले की दूसरी तिमाही के मुकाबले कंपनी ने मुनाफे में 76 प्रतिशत की वद्धि दर्ज की। इसके साथ ही तिमाही आधार पर कंपनी का घाटा भी 11 प्रतिशत कम हो गया। इसके बावजूद पेटीएम के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

आज के कारोबारी सत्र में डिजिटल पेमेंट प्रोवाइडर पेटीएम के शेयर करीब 1:30 बजे 450.75 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। जबकि कल के कारोबार में पेटीएम का शेयर 440 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। हालांकि, कारोबार के अंत में इसमें थोड़ा सुधार आया और यह 5.20 फीसदी नुकसान के साथ 452.30 रुपये पर बंद हुआ था।

कैंसर का कारण बन सकता है अधिक मात्रा में दूध का सेवन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *