Haveli News Jalandhar: जालंधर के प्रमुख कारोबारी ने क्यूरो माल की पार्किंग में बना दी अवैध हवेली, ATP ने काम रुकवाया, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Haveli News Jalandhar: जालंधर के प्रमुख कारोबारी द्वारा नाजायज तौर पर बनाए जा रही कामर्शियल इमारत का काम आज नगर निगम की टीम ने रुकवा दिया है। यह अवैध निर्माण कहीं और नहीं, बल्कि जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह के आवास के बिल्कुल पास 66 फुटी रोड पर क्यूरो माल में हो रहा है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

जानकारी के मुताबिक 66 फुटी रोड पर क्यूरो माल के पार्किंग में अवैध रूप से हवेली बनाई जा रही है। यह हवेली जालंधर के एक प्रमुख कारोबारी बनवा रहे हैं, जिसका न तो कोई नक्शा और न ही किसी तरह से नगर निगम से कोई मंजूरी ली गई है। इस अवैध हवेली का निर्माण काम कांग्रेस की सरकार के समय शुरू हुआ था, लेकिन सरकार बदलने के बाद अब इसके काम को रुकवा दिया गया है।

नगर निगम की एटीपी पूजा मान ने बताया कि क्यूरो माल में बन रही हवेली अवैध है। इसे पहले भी कई बार रुकवाया जा चुका है, लेकिन हवेली के मालिक काम नहीं रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से काम रुकवाया गया है। अगर इस बार काम बंद नहीं किया तो हवेली के मालिक के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

जानकारी के मुताबिक उक्त कारोबारी यहां क्यूरो माल की पार्किंग में हवेली का निर्माण करवाया जा रहा है। जो सरासर अवैध है। किसी भी पार्किंग में कोई निर्माण नहीं हो सकता है। यही नहीं, अगर क्यूरो माल ने अपनी पार्किंग बेची है तो क्यूरो माल पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस संबंध में हवेली के मालिक ने अपना पक्ष नहीं रखा, जबकि क्यूरो माल के मैनेजर ने फोन नहीं उठाया। अगर दोनों लोग अपना पक्ष प्रकाशित करवाना चाहते हैं, तो डेली संवाद उसे भी प्रकाशित करेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *