Jalandhar News: अकाली नेता को गोलियां मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में हुए रायपुर-रसूलपुर में अकाली नेता पृथीपाल सिंह और उसके दोस्त मनदीप सिंह पर गोलियां चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक आरोपी को थाना मकसूदां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोलियां चलाने वाले का नाम दलजीत सिंह उर्फ काला है और वह शराब तस्करी करता है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

घटना के बाद से ही दलजीत सिंह फरार हो गया था जिसके बाद आज उसको मकसूदां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दलजीत की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि गोलियां मारने के लिए दलजीत सिंह उर्फ काला अकेला नहीं आया था, बल्कि अपने साथ चार साथी जिनमें गांव का प्यारदीप उर्फ पारी और मिंदू भी शामिल था। काला के एक साथी ने ही पृथीपाल और मनदीप को गोलियां मारी जबकि दो अन्य ने तेजधार हथियारों से हमला किया था।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

गोलीबारी के बाद वह फरार हो गए थे। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। हमले का आरोपी दलजीत सिंह काला शराब का तस्कर है। पृथीपाल उसे तस्करी करने से रोकता था। इसी खुन्नस में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। जिस वक्त यह हमला हुआ, उस वक्त पृथीपाल अपने दोस्त मनदीप की दुकान में थे। मनदीप शाम को हिसाब-किताब जोड़ रहा था। इसी दौरान कार में आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *