Punjab News: हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करेगा पंजाब, सभी सरकारी इमारतों पर लगाए जाएंगे सौलर पैनल- अमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में स्वच्छ और प्राकृतिक ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की सभी सरकारी इमारतों को सौलर पैनलों से लैस करने संबंधी विचार कर रही है।

इस संबंधी जानकारी साझा करते हुए पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने बताया कि उन्होंने इस सम्बन्धी सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखा है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इस पत्र में रिन्यूएबल एनर्जी सर्विसेज कंपनी (रेस्को) मोड के अंतर्गत दफ्तरों की इमारतों की छतों पर सौलर फोटोवोल्टिक (पी.वी.) पैनल लगाने के लिए उनकी सहमति माँगी गई है। उनकी तरफ से विभागों के प्रमुखों को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के साथ तालमेल करने के लिए अपने विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त करने की हिदायत भी की गई है, जिससे सम्बन्धित विभागों की इमारतें को सौर ऊर्जा से लैस करने सम्बन्धी प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पेडा द्वारा पहले ही विभिन्न सरकारी इमारतों की छतों पर कुल 88 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पी.वी. सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जो सफलतापूर्वक स्वच्छ ऊर्जा मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनेकों लोगों को रोजग़ार मुहैया करवाने में सहायक होगा। इसके साथ ही यह अधिक लोड वाले बिजली वितरण के नेटवर्क को राहत प्रदान कर बिजली घाटे को पूरा करने में भी मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इसके साथ ही सरकार पर बिजली के ख़र्च का बोझ भी घटेगा। इस तरह यह ऊर्जा का मुहैया करवाने का अधिक सुचारू साधन है। अमन अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजैक्ट प्राकृतिक ऊर्जा के प्रयोग से बिजली उत्पादन के पारम्परिक तरीकों के विकल्प के रूप में साफ़ और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक होगा, जिससे राज्य के बिजली सैक्टर को डीकार्बोनाइज़ करने में मदद मिलेगी। सोलर पी.वी. के अनेकों लाभों के स्वरूप यह अक्षय ऊर्जा का सबसे पसन्दीदा स्रोत बन गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *