Budget 2023-24: पंजाब के वित्त मंत्री चीमा ने केंद्र सरकार से राज्य के लिए की विशेष पैकेज की मांग

Daily Samvad
3 Min Read
Harpal Singh Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Budget 2023-24: केंद्रीय बजट 2023-24 के लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने केंद्र सरकार से राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। चीमा ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों में औद्योगिक विकास, पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा, पराली जलाने के मुद्दे, सीसीएल मुद्दे के समाधान, पुलिस बल के आधुनिकीकरण, अमृतसर और बठिंडा से भारत ट्रेनों और राजपुरा-चंडीगढ़ रेल लिंक के निर्माण की मांग की।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इसी के साथ ही इसके साथ ही वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2500 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की। इसके अलावा सीसीएल का मुद्दा उठाते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि 15वें वित्त आयोग डॉ. रमेश चंद की अध्यक्षता वाली अधिसूचित सब-कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पंजाब सरकार के 6155 करोड़ रुपये के दावों की पुष्टि की है। उन्होंने सब-कमेटी की रिपोर्ट द्वारा सत्यापित पंजाब के जायज दावों के अनुसार जल्द से जल्द इस मसले का समाधान कर पंजाब को बोझ से मुक्त करने की मांग भी की।

उन्होंने पराली न जलाने वाले किसानों की मदद के लिए 1,125 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता की मांग उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पराली जलाने और वायु प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए पहले ही भारत सरकार को धान की पराली के प्रबंधन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च के लिए किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की विनती की थी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

शुक्रवार को नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट पूर्व बैठक के दौरान हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है। इसलिए इसे यहां निवेशकों और उद्योगों को आकर्षित करने के लिए एक विशेष मामला माना जाना चाहिए।

चीमा ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों में पुलिस बल की दो बटालियनों की स्थायी तैनाती के लिए 160 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता भी मांगी है। कहा कि ऐसा करके, बीएसएफ पर भी दबाव कम होगा।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *