Congress: कांग्रेस के पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SI से मारपीट व बदतमीजी का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Congress: दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के सब सब इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी की थी। दरअसल, उनके खिलाफ शाहीन बाग थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपित कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी शाहीन बाग थाने में दर्ज एफआइआर के आधार पर की गई है। आसिफ खान के साथ दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया गया है। उपरोक्त प्राथमिकी में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

शाहीनबाग में कांग्रेस नेता आसिफ खान एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके भाषण पर पास में खड़े एसआई ने आपत्ति जताई और बोलने से मना किया इसी बात पर आसिफ खान बिफर गए। उन्होंने माइक से ही एसआई को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। आसिफ खान ने सब इंस्पेक्टर को ना सिर्फ गालियां दीं, बल्कि उनके समर्थकों ने हाथापाई और धक्कामुक्की भी की।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से धक्का-मुक्की और बदतमीजी के आरोप में आसिफ खान और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 186 और 353 के तहत शाहीन बाग पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ मिनहाज और साबिर को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *