Gujarat Election: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, देखिए वादों की पूरी लिस्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। बीजेपी ने कहा है कि अगर वो सत्ता में वापस आएगी तो आयुष्मान भारत के तहत दिया जाने वाला हेल्थ कवर पांच लाख से बढ़ा कर 10 लाख किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इसी के साथ कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है। इसके अलावा बीजेपी ने गुजरात कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10,000 करोड़ रुपये, सिंचाई नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अगर वे दोबारा सरकार बनाते हैं तो वे 500 करोड़ के अतिरिक्त बजे से गौशालाओं को मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

घोषणा पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र महज एक डॉक्यूमेंट नहीं है। हमने जो कहा है वो किया है जो कहेंगे वो करेंगे, ये ताकत है भारतीय जनता पार्टी में। इस मौके पर सीआर पाटिल ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए हमने गुजरात के 1 करोड़ लोगों से राय ली। इसके लिए वाट्सएप नंबर जारी किया गया था। इसके अलावा कॉलेज के बच्चों ने भी अपनी राय रखी। अलग-अलग शहरी लोगों और किसानों से राय ली गई।

बीजेपी के घोषणा पत्र की मुख्य बातें…

  1. 25 हज़ार करोड़ रुपए ख़र्च करके ”इरीगेशन की फ़ैसिलिटी” को सुजलाम सुफलाम योजना के तहत आगे बढाया जाएगा।
  2. आयुष्मान भारत योजना के तहत जो पांच लाख तक का हेल्थ कवरेज मिल रहा है उसे 10 लाख का किया जाएगा।
  3. मुख्यमंत्री फ्री डायग्नोस्टिक स्कीम के तहत दो कार्पस बनाया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों का हर क़िस्म के डायग्नोसिस फ्री में करेगा।
  4. शिक्षा की दृष्टि से 10 हज़ार करोड़ रुपए के बजट से आने वाले पांच सालों में 20 हज़ार सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाया जाएगा।
  5. अगले पांच सालों में यूथ के लिए 20 लाख रोज़गार के अवसर पैदा किए जाएंगे।
  6. एससी, एसटी, ओबीसी या आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों का एडमिशन अगर किसी टॉप रैंकिक कॉलेज में होता है तो उसकी पढ़ाई के लिए वन टाइम इंसेंटिव की तरह 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।
  7. एक फ़ैमिली कार्ड बनेगा, इस एक कार्ड के माध्यम से परिवार को प्रदेश सरकार की सारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल जाएगा।
  8. मज़दूरों के लिए एक श्रमिक क्रेडिट कार्ड बनाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से उन्हें बिना ब्याज के दो लाख तक का लोन मिल सकेगा।
  9. दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फ़ूड पार्क स्थापित करेंगे।
  10. चार गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी डेवेलप किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *