Punjab News: आज पंजाब के राज्यपाल को सौंपा जाएगा मांग पत्र, मोहाली पहुंचे हजारों किसान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: दिल्ली किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर आज देशभर के किसान विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को मांग पत्र देने जा रहे हैं। पूरे देश में किसान जीत का मार्च करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के विभिन्न राज्यों में लाखों किसान आज राजभवन की ओर कूच करेंगे और किसानों की शेष मांगों को लेकर संबंधित राज्यों के राज्यपालों के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

पंजाब के किसान आज सुबह 11 बजे मोहाली के फेज-8 स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा अंब साहिब में जुटने के बाद योजना के मुताबिक 2 बजे राजभवन की ओर कूच करेंगे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका तो वे वहीं बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों की मांगों और राज्य के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के बाद दोपहर एक बजे पंजाब राजभवन की ओर शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा जाएगा। पंजाब के किसान अपने गांवों से पंजाब के राज्यपाल को मांग पत्र सौंपने के लिए अपने वाहनों से चंडीगढ़ पहुंचे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने केंद्र सरकार पर मानी मांगों को लागू नहीं करने का आरोप लगाया है। किसानों की लखीमपुर खीरी को न्याय, एमएसपी गारंटी कानून, किसान पत्रक रद्द करने सहित अन्य मांगें हैं।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/gLv_WG6S450













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *