Punjab News: पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी नहीं पहुंचे विजिलेंस दफ्तर, अब इस तारीख को होंगे पेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी विजिलेंस ब्यूरों की तरफ से जारी समन के बाद भी अपना पक्ष रखने के लिए नहीं पहुंचे हैं। उन्हें 10 बजे एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय में आने के लिए कहा गया था। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उन्हें विजिलेंस ने समन जारी किया था। अब ओपी सोनी 29 नवंबर को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

शनिवार सुबह एसएसपी कार्यालय में पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी की तरफ से संदेश भेजा गया। जिसमें उन्होंने अपनी सेहत का हवाला दिया था। जिसके आधार पर विजिलेंस ब्यूरो को उन्हें मिलने के लिए कुछ समय देने व कुछ समय बाद की तारीख देने के लिए कहा गया है। जिसे विजिलेंस ब्यूरो ने मान लिया है। बता दें सोनी कांग्रेस सरकार के समय डिप्टी सीएम समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

विजिलेंस ब्यूरों की तरफ से जो नोटिस पूर्व डिप्टी सीएम के घर पर दिया गया है, उसमें उन्हें आय संबंधी जानकारी व ब्यौरा पेश करने के लिए कहा गया है। स्पष्ट है कि 2017 से 2022 तक की आय की जांच इस दौरान की जा सकती है। इतना ही नहीं, इस दौरान उनसे उनकी प्रापर्टी का ब्यौरा भी मांगा गया है।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *