Shraddha Murder: तिहाड़ जेल भेजा जाएगा श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Shraddha Murder: श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder) में पकड़ा गया आरोपी आफताब (Aftab) आज तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आज शनिवार को अम्बेडकर अस्पताल से ही उसे स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया।

जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस उसे तिहाड़ जेल भेजेगी। आफताब की 14 दिन की रिमांड आज शनिवार को पूरी हो गई, जिसके बाद कोर्ट ने अब उसे तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

सूत्रों ने बताया कि जेल से ही फिर जरुरत के हिसाब से अधूरे रह गए पॉलीग्राफ टेस्ट को पूरा करने और इसके बाद नार्को टेस्ट कराने के लिए लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों के सेशन में आफताब से जो भी सवाल किए गए हैं। इनके दिए गए जवाबों का एफएसएल एक्सपर्ट एक-दो दिनों में एनालिसिस कर पुलिस को बताएंगे। इसके बाद यह साफ हो सकेगा कि किस बात में कितनी सचाई है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

गौरतलब है कि श्रद्धा और आफताब 2018 में डेटिंग ऐप ‘बंबल’ के जरिए मिले थे। वह 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए थे। 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए।

18 दिनों तक वह श्रद्धा के शरीर के अंगों को अलग-अलग स्थानों पर फेंकता रहा। आफताब अमेरिकी क्राइम शो ‘डेक्सटर’ से प्रेरित था, जो एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो दोहरी जिंदगी जीता है।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *