Vikram Gokhale: 77 साल की उम्र में अभिनेता विक्रम गोखले ने दुनिया को कहा अलविदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vikram Gokhale: फिल्म जगत से इस समय बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का लंबी बिमारी के बाद आज निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है।

उनका स्वास्थ्य बीते कई दिनों से खराब चल रहा था और वह कई दिनों से वेंटिलेंटर पर थे। पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों से लंबी लड़ाई लड़े रहे विक्रम गोखले ने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

विक्रम को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म ‘निकम्मा’ में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी। उन्होंने 26 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘परवाना’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की।

40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम गोखले ने विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा, जिनमें 1990 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी, जो कि इस साल 17 जून को रिलीज हुई थी।

अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। यह अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए दिया गया था। विक्रम गोखले न सिर्फ अच्छे और प्रतिष्ठित अभिनेता थे, बल्कि पुणे में एक्टिंग स्कूल भी चलाते थे।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *