डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। जालंधर में मशहूर कॉमेडियन काके शाह के खिलाफ कबूतरबाज़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मिली जानकरी के अनुसार मशहूर कामेडियन स्टार हरविंदर सिंह उर्फ काके शाह ने विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से छह लाख रुपए ले लिए। मगर अब तक न उसे विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए।
ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप
वहां पर एक मोहल्ला निवासी ने बताया कि कि उसने शाह को यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने पूछा तो वह बहाने बनाने लगे। जब उसने पैसे वापिस मांगे तो उसने अपनी राजनीति पहुंच बताकर उसे डराने धमकाने लगा।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
जिसके बाद उसने थाना-3 की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने काके शाह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसने यह भी पुलिस को बताया कि यह डील दस लाख रुपए में तय हुई थी। उसने छह लाख रुपए पहले ले लिए थे और बाकी के चार लाख वीजा लगने के बाद देने थे।
ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
https://youtu.be/gLv_WG6S450