Punjab News: भारत भूषण आशु की बढ़ी मुश्किलें, मान सरकार ने केस चलाने की दी अनुमति

Daily Samvad
2 Min Read
Bharat Bhushan Ashu
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में घिरे पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को आशु के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है।

विजिलेंस ने लुधियाना में अनाज ढुलाई घोटाले में 16 अगस्त को मामला दर्ज किया था। इस केस में उन्हें आरोपित बनाया गया है। नियमों के तहत पूर्व मंत्री होने के कारण आशु के खिलाफ अदालत में ट्रायल चलाने से पहले सरकार की ओर से मंजूरी दी जानी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

विजिलेंस ने आशु को अनाज ढुलाई घोटाले में अगस्त को गिरफ्तार किया था। आशु अभी पटियाला जेल में बंद है। विजिलेंस अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र तक दायर कर चुकी है। वहीं, अब अदालत में केस चलेगा। विजिलेंस रेंज कार्यालय में लुधियाना की अनाज मंडियों में हुई अनाज ढुलाई के टेंडर में गबन की शिकायत नवांशहर के ठेकेदार गुरप्रीत सिंह की तरफ से की गई थी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को भारत भूषण आशु को अनाज की ढुलाई के साथ संबंधित टैंडर के घोटाले में गिरफ्तार किया था। विजीलैंस द्वारा आशू को गिरफ्तार करने से पहले इसी मामले में ठेकेदार तेलू राम को गिरफ्तार किया गया था और उसकी पूछताछ में हासिल तथ्यों व सबूतों के आधार पर ही आशू को गिरफ्तार किया गया था।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *