Punjab News: पंजाब में कांग्रेस ने इस शहर के प्रधान को पार्टी से किया बाहर, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोगा के कांग्रेस प्रधान कमलजीत सिंह बराड़ को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाकर सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। बराड़ अक्सर वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह के पक्ष में बयानबाजी करते रहते थे।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

इसके साथ ही वह अपने मोबाइल में भिंडरांवाले की तस्वीर लगाए रखते थे। इसके साथ ही वह अमरेन्द्र राजा वड़िंग पर किसी न किसी बात पर टिप्पणी करते रहते थे। इन सभी कारणों के चलते पार्टी ने बराड़ को पार्टी से बाहर किया है। बराड़ को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद मोगा की राजनीति में काफी उथल-पुथल हुई है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के कुछ लोग बराड़ का विरोध करते थे, इस कारण पार्टी किसी कारण की प्रतीक्षा में थी। कमलजीत सिंह बराड़ पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ के बड़े बेटे हैं। यूथ कांग्रेस में रहते हुए बराड़ राहुल गांधी की टीम के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। पार्टी के विस्तार पर उन्होंने काफी जमीनी लेवल पर काम भी किया है।

ऑस्ट्रेलियन लड़की की हत्या में मोस्ट वांटेड पंजाब का युवक दिल्ली में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

https://youtu.be/gLv_WG6S450
























728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *