डेली संवाद, बटाला। Fire In Punjab: पंजाब के गुरदासपुर के बटाला से अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बटाला में नेशनल हाईवे पर एक अकाली नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकरी के अनुसार वह देर रत अपने दोस्त के साथ कार से अमृतसर आ रहा था। तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दी। घायल हालत में अकाली नेता को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अजीत पाल सिंह निवासी शेखुपुरा की पत्नी पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर है। जानकारी के अनुसार अजीतपाल सिंह अपने किसी दोस्त के साथ कार में बैठकर अमृतसर आ रहा था। गांव घसीटपुर के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार को रोका और उन पर गोली चला दी।
ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप
यह भी बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही अजीतपाल का पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह पर कार पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। गौरतलब है कि पंजाब में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है हमलावर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे है।
कपूरथला के आर्य समाज मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 110वां वार्षिकोत्सव










