Attack in Quetta: पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमला, दो लोगों की मौत, 24 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पाकिस्तान। Attack in Quetta: पाकिस्तान की सेना और पुलिस एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर आ गई है. क्वेटा शहर में पुलिस के ट्रक पर आत्मघाती हमला किया गया है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, 20 पुलिसकर्मियों सहित कुल 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं घाती हमला क्वेटा के बालेली इलाके में हुआ।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी अब्दुल हक ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि एक बम विस्फोट में एक पुलिस गश्ती दल (Police Patrol) को निशाना बनाया गया। इसमें तीन की मौत हो गई। 28 लोग घायल हो गए हैं।

हमले में एक पुलिसकर्मी, एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। आत्मघाती हमले के समय पुलिस का गश्ती दल पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा कर रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।टीटीपी के ठिकाने के तार अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर मौजूद कबाइली क्षेत्र हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

टीटीपी का मकसद पाकिस्तान की चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकने की है वह इस्लामिक शरिया कानून को वहां पर लागू कर सके।इसके लिए टीटीपी ने पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए कई बार प्रत्यक्ष तौर पर पाकिस्तानी सेना पर हमला किया और कई पाकिस्तानी नेताओं की हत्या की।

गुजरात में पहली चुनावी अग्निपरीक्षा… जानिए 89 सीटों का पूरा लेखा-जोखा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *