Share Market: Share Market ने रचा इतिहास, निफ्टी 18800 के पार, सेंसेक्स 63000 के ऊपर हुआ बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Share Market: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) अपने ऑल टाइम हाई (All Time High) पर है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने एक बार फिर से ऑल टाइम हाई स्तर छू लिया है।इसके साथ ही नए कीर्तिमान भी स्थापित किए जा चुके हैं।

सेंसेक्स ने जहां पहली बार 63 हजार के स्तर के पार क्लोजिंग दी है तो वहीं निफ्टी 18800 के ऊपर हाई लगा चुका है। इसके साथ ही आज के बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

30 नंवबर 2022 को सेंसेक्स ने बड़ा इतिहास बना दिया है। सेंसेक्स पहली बार 63 हजार के पार पहुंच चुका है। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना ऑल टाइम हाई 63,303.01 भी बना दिया है। वहीं आज सेंसेक्स ने 417.81 (0.67%) की तेजी के साथ 63,099.65 के स्तर पर क्लोजिंग दी। सेंसेक्स का 52 वीक लो प्राइज 50,921.22 है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इसके साथ ही निफ्टी में भी उछाल देखने को मिला है। निफ्टी ने 18,816.05 के स्तर का ऑल टाइम हाई प्राइज बनाया है। वहीं +140.30 (0.75%) की तेजी के साथ निफ्टी ने 18,758.35 के स्तर पर क्लोजिंग दी है।

गुजरात में पहली चुनावी अग्निपरीक्षा… जानिए 89 सीटों का पूरा लेखा-जोखा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *