Bharat Jodo Yatra: कोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का दिया आदेश, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बेंगलुरु। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी एक तरह दोबारा सत्ता में आने के किए जतन कर रही है और वहीं दूसरी तरफ विवादों में भी घिरती नजर आ रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के राहुल गांधी पर FIR की गयी थी। उसका कारण था कि उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में KGF 2 फिल्म का संगीत बिना अनुमति के उपयोग किया था। अब कोर्ट ने भी इस पर नया रुख अपनाया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के ट्विटर हैंडल को बेंगलुरु के कोर्ट द्वारा तुरंत ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने ट्विटर से इसे ब्लॉक करने के लिए कहा है। यहां हम आपको बता दे कि KGF 2 की संगीत लेबल कंपनी एमआरटी म्यूजिक ने राहुल गांधी  के अलावा 3 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन के मामले में शिकायत दर्ज की थी, जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

ऐसा आरोप लगाया गया है कि इसके कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है। यात्रा के दौरान KGF 2 में अभिनेता यश (Yash) किरदार नाम रॉकी भाई पर फिल्माया गाना समुंदर में लहर उठी है जिद्दी जिद्दी है तूफान चट्टानें भी कांप रही है जिद्दी जिद्दी है तूफान का इस्तेमाल किया गया। इसके कॉपीराइट संगीत का इस्तेमाल के लिए कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ Viral, ਲੜਕੀ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਨੂੰ ਸਲਾਮ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *