Fraud In Punjab: जालंधर के कारोबारी से लुधियाना में 3 लाख रुपए की ठगी

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Fraud In Punjab: जालंधर में खेल के सामान का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को सस्ते में अमरीका के डालर देने का झांसा देकर नौसरबाजों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। लुधियाना के थाना दरेसी की पुलिस ने केस दर्ज किया है। ठगी जालंधर के कारोबारी राजकुमार जुलका के साथ हुआ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि जालंधर के बस्ती शेख के रहने वाले राज कुमार जुलका ने शिकायत में बताया है कि बीती चार नवंबर को वह लुधियाना के दीपक सिनेमा रोड पर स्थित एक दुकान में सामान देने के लिए आया था। वहां उसे एक व्यक्ति मिला। उसने उसे 20 अमेरिकन डालर का नोट दिखाया। उसने कहा कि उसकी चाची जिस मकान में सफाई का काम करती है। उसके मालिक ने उन्हें अपना बिस्तर दिया था।

उस बिस्तर में से उन्हें ऐसे 1535 नोट मिले हैं। भरोसा दिलाने के लिए उसने कहा कि वह उसके साथ चलकर देख भी सकता है। उसने झांसे में फंसाने के लिए लालच दिया कि वह 20 अमेरिकन डालर का नोट उसे 200 रुपये के हिसाब से दे देगा। उसका मोबाइल नंबर लेकर वह जालंधर वापस आ गया। जालंधर आकर उसने डालर को रुपये में एक्सचेंज करवा लिया। उसने फिर हिसाब लगाया तो करीब तीन लाख रुपये में वह सभी डालर खरीद सकता है। उसने नौसरबाज को काल की और स्कूटर पर ही तीन लाख रुपये लेकर लुधियाना पहुंच गया।

डालर की जगह थमाई रदी

रविवार काे नौसरबाज ने बहाना बनाकर उसे वापस भेज दिया। सोमवार का वह कार से फिर लुधियाना पहुंचा। नौसरबाज ने उसे सेखेवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास बुला लिया। वहां वह खुद नहीं आया। उसने फोन कर बताया कि उसके चाचा का बेटा आ रहा है। उससे डालर वाला बैग लेकर तीन लाख रुपये दे दे।

ये भी पढ़ें: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान

थोड़ी देर में मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उसने कार में बैठने से इंकार कर दिया और खड़े-खड़े की तीन लाख रुपये लेकर बैग थमा दिया। रुपये हाथ में आते ही दोनों मोटरसाइकिल सवार वहां से भाग खड़े हुए। जब उसने बैग खोल कर देखा तो उसमें अखबार की रद्दी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *