Punjab News: इस गैंस्टर ने ली डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के कत्ल की जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: आज सुबह फरीदकोट में अज्ञात हमलावरों ने ईशनिंदा मामले में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अब इस हत्या में एक नया मोड़ सामना आया है। इस हत्या की जिम्मेवारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। उसने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेवारी ली है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ” आज जो कोटकपूरा में बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी प्रदीप की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी बराड़ (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेता हूं। उसके कहा कि 7 साल हो गए थे लोगों को तीन सरकारों की तरफ देखते हुए इंसाफ के लिए, आज हमने इंसाफ कर दिया। उसने कहा कि जो भी किसी धर्म की बेअदबी करेगा, उसके साथ ऐसा ही होगा। बेअदी मामले में हिंदू-सिख भाइयों ने एक साथ यह बदला लिया है क्योंकि गुरु साहिब सभी के लिए समान हैं। ”

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है, जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य की शांति बनाए रखने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *