Punjab News: पंजाब में मान सरकार के फैसले से खत्म होगा गन कल्चर- मलविंदर सिंह कंग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सरकार के गैर जरूरी लाइसेंस रद्द करने के फैसले का खुले दिल से स्वागत किया है। आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने इस फैसले को सही करार करते हुए कहा कि यह फैसला बहुत ही सही है यह पंजाब में गन कल्चर को खत्म करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और बादल सरकार पर बड़ी संख्या पर गैर जरूरी लाइसेंस बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लोगों को गैरजरूरी लाइसेंस बांटे थे जिसने पंजाब में बहुत ज्यादा गन कल्चर को प्रमोट किया है। भगवंत मान सरकार ने इस गन कल्चर को खत्म करने के लिए गैर जरूरी लाइसेंस रद्द करने का जो फैसला लिया है वह बहुत ही सही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आई जिसमें शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम में हथियार लहराने के कारण लोगों की जान चली गई। अब सिर्फ उन लोगों को लाइसेंस प्राप्त हो पाएंगे जिनको ज़रूरत होगी।

नील गर्ग ने कहा कि मान सरकार का यह फैसला राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की छवि को बेहतर बनाएगी। इसके साथ ही नौजवानों को गलत रास्ते पर जाने से रोकेगा और समाज में शांति-सौहार्द का वातावरण स्थापित करेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *