Air India: अमेरिका ने Air India को पैसेंजर्स के 12 करोड़ डॉलर से अधिक रिफंड करने का दिया ऑर्डर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India: अमेरिका ने टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली Air India को पैसेंजर्स को 12 करोड़ डॉलर से अधिक का रिफंड देने और रिफंड में देरी के लिए लगभग 14 लाख डॉलर की पेनल्टी चुकाने का ऑर्डर दिया है।

ये रिफंड फ्लाइट्स के कैंसल होने या उनमें बदलाव होने के कारण पैसेंजर्स को दिया जाना है। एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्होंने 60 करोड़ डॉलर से अधिक रिफंड के तौर पर देने पर सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

एयर इंडिया की ‘रिक्वेस्ट पर रिफंड’ की पॉलिसी अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन के नियमों के विपरीत है। इन नियमों के तहत एयरलाइंस को फ्लाइट के कैंसल होने या उसमें बदलाव होने पर पैसेंजर्स को रिफंड देना होता है।

एयर इंडिया से जुड़े पैसेंजर्स के रिफंड के ये मामले टाटा ग्रुप की ओर से एयरलाइन को खरीदने से पहले के थे। इस बारे में की गई जांच में पता चला था कि एयरलाइन ने डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन को दी गई रिफंड की लगभग 1,900 शिकायतों में से आधी से अधिक को प्रोसेस करने में 100 दिनों से अधिक लगाए थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन ने बताया, “एयर इंडिया ने समय पर रिफंड नहीं दिए थे। इसकी वजह से पैसेंजर्स को नुकसान हुआ है।” एयर इंडिया के अलावा रिफंड और पेनल्टी चुकाने वाली एयरलाइंस में Frontier, TAP Portugal, Aero Mexico, EI AI और Avianca शामिल हैं।

Frontier को 22 करोड़ डॉलर से अधिक का रिफंड और लगभग 22 लाख डॉलर की पेनल्टी चुकाने का ऑर्डर दिया गया है। TAP Portugal को 12.6 करोड़ डॉलर से अधिक का रिफंड और 11 लाख डॉलर की पेनल्टी देनी होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *