Jalandhar News: जालंधर में ट्रैवल एजेंट की जमकर पिटाई, लोगों ने घेरा दफ्तर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Jalandhar News: जालंधर के एक ऐसे ट्रैवल एजेंट का पर्दाफाश हुआ है जो सस्पैंड लाइसेंस पर ऑफिस खोलकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैवल एजेंट बलराज निवासी मखदूमपुरा जो वीजा बुक नाम से बस स्टैंड के पास ऑफिस खोलकर बैठा था।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

बलराज का लाइसेंस डीसी ने सस्पैंड कर दिया था लेकिन उसके बाबजूद भी उसने ऑफिस खोला और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठगने का काम करता था। अधिकारियों ने तो कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन लोगों ने आज दफ्तर घेरकर जमकर नारेबाजी की और एजैंट बलराज को पीट दिया।

जानकारी के मुताबिक जिन लोगों ने बलराज को पैसे दिए थे उन्होंने परेशान होकर आज ऑफिस में आकर उसको पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने बस स्टैंड के पास पुलिस की चौकी पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। लोगों ने कहा कि पैसा लेने के बाद एजैंट बलराज काम नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पुलिस को पता चला कि ट्रेवल एजेंट ने जो ऑफिस खोल रखा है वह बिना परमिशन और लाइसेंस ससपेंड होने के बाबजूद भी खोल रखा है। जिसपर पुलिस ने उसपर ही बिना परमिशन से ऑफिस खोलने और लोगों से धोखा करने के मामले पर उसपर ही केस दर्ज कर दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *