MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पढ़िए नाम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की प्रकिया खत्म होने के बाद बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रचार तेज कर दिया है।

इसके लिए पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी करने लगी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जो एमसीडी चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

सभी बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार से दूर रखा गया है सबसे पहले आप पार्टी ने बाजी मारते हुए पहले 134 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इसके बाद 116 लोगों की अंतिम सूची जारी करते हुए आप पार्टी पहले पायदान पर रही।

इसके बाद भाजपा ने भी पहले भाग में 232 उम्मीदावारों की सूची जारी की और दूसरे भाग में 18 नामों के उम्मीदावारों की अंतिम सूची जारी की और अब कांग्रेस ने भी राजधानी में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी अजय कुमार ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी करते हुए कहा कि ये नेता निगम चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी शामिल किया गया है। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी नाम है। स्टार प्रचारकों में शायर और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी को भी रखा गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *