Public Sector Banks: सरकार ने इन बैंक के कर्मचारियों के लिए लिया बड़ा फैसला, जाने क्या

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Public Sector Banks: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीच सरकार ने बैंक के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Public Sector Banks) के CEO और MD के लिए अधिकतम कार्यकाल बढ़ाकर 10 साल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

सरकार ने 17 नवंबर 2022 को अधिसूचना जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। सरकार ने बताया है कि नियुक्ति की अवधि पहले के पांच साल से बढ़ाकर अब दस साल कर दी गई है। यहां हम आपको बता दें कि पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशक या कार्यकारी निदेशक को अधिकतम पांच वर्ष या 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक का ही कार्यकाल मिलता था।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

अधिसूचना में कहा गया गया कि प्रबंध निदेशक समेत पूर्णकालिक निदेशक का आरंभिक कार्यकाल पांच वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए, इसमें विस्तार दिया जा सकता है, लेकिन यह भी आरंभिक कार्यकाल को मिलाकर दस वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *