ED Raid in Punjab: पंजाब में बिल्डर्स के घर और आफिस में ED की रेड, शादी में सिंगर पर 500 और 2000 का नोट उड़ाना पड़ गया महंगा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। ED Raid in Punjab: पंजाब (Big News Punjab) से बड़ी खबर है। मोहाली (Moahli News) के खरड़ (Kharar) में ED ने आज एक नामी बिल्डर के घर पर छापेमारी की है। लगभग 1 घंटे से ज्यादा यह रेड चली। ED की यह रेड कुछ अन्य बिल्डर्स के घरों और ऑफिसों में भी हुई। खरड़ की नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लोंगिया के जेठ काला सैनी के घर रेड की गई है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

बिल्डर के घर जब रेड की गई उसके घर में बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक पुलिस के साथ ED के अफसर दिन के समय आ पहुंचे। ऐसे में आए मेहमान घबरा गए। वहीं पूरे प्रोटोकॉल के तहत रेड की गई। जानकारी के मुताबिक, ED ने गिलको वैली के मालिक रणजीत सिंह गिल के ऑफिस और पार्टनर रणधीर सिंह धीरा के घर भी रेड की। तीन जगहों पर यह रेड की बात सामने आई है।

रणजीत सिंह गिल के ऑफिस तथा पार्टनर एवं पूर्व सरपंच रणधीर सिंह धीरा के दफ्तर और घर में टीम ने जांच की। वहीं खरड़ की नगर परिषद प्रधान जसप्रीत कौर लौंगिया के जेठ काला सैनी के घर छापेमारी की गई। रणजीत सिंह गिल की चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित कोठी भी टीम ने जांच की।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

अकाली नेता जसप्रीत कौर लौंगिया के जेठ काला सैनी के लड़के की शादी की रिस्पेशन चल रही थी जब यह रेड की गई। लौंगिया के पति अकाली नेता रणजीत सिंह गिल के बेहद करीबी हैं। वहीं रणजीत सिंह गिल सुखबीर बादल के करीबी माने जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि इस शादी के दौरान रणजीत सिंह गिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई अकाली नेता मौजूद थे। वहीं एक जाने-माने गायक भी इस शादी में पहुंचे हुए थे।

गायक पर पैसे उड़ाए थे

सूत्र बताते हैं कि इस शादी में जब पंजाबी गायक ने गाना गाया तो मौजूद नेताओं की तरफ से गायक पर 500 और 2000 रुपए के नोट के रूप में लाखों रुपये उड़ाए गए थे। इसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद ED ने काला सैनी, रणजीत सिंह गिल और रणधीर सिंह धीरा के ठिकानों की सूचना जुटाई। जिसके बाद आज सुबह ही अलग-अलग टीमें बनाकर सभी के ठिकानों पर दबिश दी गई।

दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके

बता दें कि रणजीत सिंह गिल ने लगभग 30 वर्ष पूर्व खरड़ से रियल एस्टेट का काम शुरू किया था। इससे पहले वह रोपड़ में रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। 2017 में अकाली दल के जत्थेदार उजागर सिंह बडाली का टिकट काटकर इन्हें टिकट दिया गया था। वहीं 2022 विधानसभा चुनाव में भी शिअद ने इन्हें टिकट दिया था लेकिन वह आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनमोल गगन मान से भारी अंतर से हार गए थे।

पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *