Fake Visa Passport: विदेश गए हजारों प्रवासियों को वापस आना होगा भारत, PASSPORT और VISA बनाने वाली कंपनी फर्जी निकली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दिल्ली। Fake Visa Passport: दिल्ली (Delhi News) से बड़ी खबर है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने फर्जी पासपोर्ट (Fake Passport) और वीजा (VISA) बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में मास्टमाइंड सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी करीब 6 साल से टूर एंड ट्रैवल के नाम पर गिरोह चला रहे अब तक 1000 से अधिक लोगों को फर्जी वीजा और पासपोर्ट बनाकर विदेश भेज चुके हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

पुलिस के मुताबिक आऱोपी फर्जी वीजा और पासपोर्ट के लिए 50,000 से 2 लाख रुपए तक लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के फरीदाबाद के बलदेव राज उर्फ गुरुजी, करनाल के अंश मदान, बलिहार सिंह, कुलदीप सिंह, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के पंकज कुमार शुक्ला और दिल्ली के वसंत कुंज के शिव राम कृष्णन, सुनील बिष्ट, नंदा बल्लभ जोशी हैं।

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का मास्टमाइंड बलदेव राज है। यह गिरोह फर्जी बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, आईटीआर आदि बनाने में भी माहिर है। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा के मुताबिक, पुलिस टीम को कनाट प्लेस में फर्जी वीजा और पासपोर्ट बनाने संबंधी गुप्त सूचना मिली थी।

Green Tour and Travel के नाम से खोल रखी थी कंपनी

एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व के में एसआई अजय, महिला एसआई अनुपमा, महावीर समेत अन्य पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने कनाट प्लेस के एच ब्लाक में ग्रीन टूर एंड ट्रैवेल के यहां छापा मारकर बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद कर 8 लोगों को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला कि गिरोह बलदेव राज उर्फ गुरुजी और शिवा रामा कृष्णन अपने सहयोगी नीरजसुनील और पंकज के साथ चला रहे थेयह गत छह वर्षों से फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठग रहे थे। ठगों ने दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब गुजरात समेत कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रखा था। ग्राहकों को लाने के लिए इन राज्यों में अपने एजेंट भी बना रखे हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही हैं।

प्रवासियों को आना पड़ेगा वापस

फ़र्ज़ी वीज़ा और पासपोर्ट पर गए हुए प्रवासियों को अब दुबारा से वापस भारत आना होगा और सही तरीक़े से उन्हें दोबारा वीज़ा और पासपोर्ट हासिल करना होगा जिसके बाद ही वह फिर अपने कामों पर वापस भी तेज़ लौट पाएंगे अन्यथा उनके ऊपर भी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिद्धू मुसेवाला के पिता का छलका दर्द, बोले- गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से देंगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *