डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: किसानों को मुआवजे के रूप में मिले चेक बाउंस (Cheque Bounce) होने को लेकर कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यह बहुत गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिए था, किसी के साथ ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए था। कोई तकनीकी खराबी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह क्रॉस चेकिंग के बाद ही कुछ बोल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर द्वारा किसानों को बांटे गए तीन लाख रुपए के चेक बाउंस हो गए। किसानों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग के डायरेक्टर से की है। वहीं कृषि विभाग के डायरेक्टर ने जिला प्रशासन से इस बारे में पूरी जानकारी मांगी है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के सीएम ने दिल्ली आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को 3-3 लाख रुपये बांटे गए। कई किसानों ने इन चेक को बाउंस करार दिया है। कितने किसानों के चेक बाउंस हुए हैं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
https://youtu.be/jqmh1WITO0o






