Punjab News: पंजाब में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के द्वारा साफ़ किया पानी सिंचाई के लिए किया जाएगा इस्तेमाल- मीत हेयर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में 2600 एम.एल.डी. की क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के द्वारा साफ़ किए गए पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल का प्रबंध करेगी, जिससे भूजल को बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

मीत हेयर जिनके पास पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्यौगिकी का विभाग भी है, आज फगवाड़ा में 28 एम.एल.डी. की क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा साफ़ किए जाने वाले पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल किए जाने की विधि का जायज़ा ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा साफ़ किए गए पानी को 11 किलोमीटर लम्बी पाईप लाईन के द्वारा पास के गाँवों के किसानों द्वारा 1000 एकड़ में सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे 7500 मिलियन लीटर भूजल को बचाया जा सका है। हेयर ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीवरेज बोर्ड, भूमि रक्षा और जल संरक्षण और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को कहा कि वह राज्य भर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के द्वारा साफ़ किए गए पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने संबंधी व्यापक योजना बनाएँ।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि फगवाड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जोकि नेशनल वॉटर मिशन अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुका है, की तजऱ् पर सभी ट्रीटमेंट प्लांटों के पानी को पाईपों के द्वारा खेतों तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस महत्वाकांक्षी प्रोजैक्ट को पहल के आधार पर पूरा करेगी, क्योंकि इससे राज्य के डार्क जोन में जा चुके ब्लॉकों के अंदर भूजल को और नीचे जाने से रोका जा सकेगा।

कैबिनेट मंत्री द्वारा पास के गाँवों के किसानों का सम्मान भी किया गया, जोकि इस प्लांट के द्वारा साफ़ किए गए पानी को खेती के लिए ईस्तेमाल करते हैं।किसान सतनाम सिंह, पलविन्दर सिंह आदि ने अपने विचार साझे करते हुए कहा कि पास के लगभग 260 किसान 1000 एकड़ में सिंचाई के लिए प्लांट के पानी का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे ना केवल भूजल और बिजली की बचत हुई है, बल्कि यूरिया के प्रयोग में भी कमी दर्ज की गई है।

इस अवसर पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य इंजीनियर जे.एस. मजीठिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा डॉ. नयन जस्सल, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिन्दर सिंह मान, पार्टी की जि़ला प्रधान ललिता सकलानी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

अमृतसर में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच LIVE एनकाउंटर

https://youtu.be/wD7E8ZIryy4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *