Sidhu Moose Wala Murder: मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ को लेकर सरकार से की यह मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के पिता बलकौर सिंह आज अमृतसर स्थित गुरुद्वारा के एक समगान में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां वह अपने बेटे सिद्धू को याद करते भावुक नज़र आए। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार की नाकामी पर कई सवाल उठाए है। उन्होंने पंजाब सरकार से गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए 2 करोड़ रुपए की इनाम राशि रखने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

समगान के दौरान उन्होंने सरकार से गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए 2 करोड़ रुपए रखने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह राशि वह सरकार को अपनी जेब से देंगे चाहे उसके लिए उनको अपनी जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े। वह बेच के सरकार को पैसे देंगे।बलकौर सिंह ने आगे कहा कि उन्हें सजा दिलवाने के लिए वह हर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें चाहे सुरक्षा दे या ना दे लेकिन उनके बेटे के हत्यारों को जरूर गिरफ्तार किया जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

आपको बता दे कि इससे पहले बलकौर सिंह ने सरकार को अल्टीमेट दिया था कि अगर वह जल्द से जल्द मूसेवाले के हत्यारों को नहीं पकड़ेंगे तो वह यह देश छोड़ के बाहर चले जाएंगे। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोलियों मारकर हत्या कर दी थी।

पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *