Goldy Brar Arrested: सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ गिरफ्तार

Daily Samvad
5 Min Read
Gangster Goldy Brar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़/दिल्ली। Goldy Brar Arrested: पंजाब (Punjab News) के लोगों के लिए सबसे गुड न्यूज (Good News)। पंजाब में आतंक का पर्याय बन चुका गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) आखिरकार पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह आज की सबसे बड़ी खबर है। गोल्डी बराड़ पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या में मुख्य आरोपी और कत्लकांड का मास्टरमाइंड है।

जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

आपको बता दें कि कल ही सिद्धू मूसेवाला के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि गोल्डी बराड़ को पकड़वाने वाले को 2 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाए। यही नहीं उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ये रकम नहीं दे सकती तो वे अपना जमीन जायदाद बेचकर 2 करोड़ की इनाम अपनी जेब से देंगे।

गौरतलब है कि इसी साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था जिस वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया, उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की और फिर अपने शूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 34 लोगों को आरोपी बनाया है।

गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। ​​गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। पिछले साल, पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया थाय़ 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बराड़ की तलाश है। वह भारत से कनाडा भाग गया था।

गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस हुआ था जारी

इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से भी पूछताछ की जा रही है। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों में से है। दोनों कॉलेज के समय से ही साथ में हैं। गोल्डी बराड़  पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी करने का आरोप है।

कौन है गोल्डी बराड़?

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था। वो साल 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था। गोल्डी BA की डिग्री हासिल कर चुका है। उसकी 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, तस्वीरें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

गोल्डी A+ कैटगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है। गोल्डी बराड़ पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं, गोल्डी पर पंजाब में कुल 16 मामले दर्ज हैं, जिसमें 4 में वो बरी हो चुका है। कनाडा भागने से पहले गोल्डी की पंजाब के फिरोजपुर और श्री मुक्तसर साहिब में आपराधिक गतिविधियां चरम पर थी।

सिद्धू मुसेवाला के पिता का छलका दर्द, बोले- गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से देंगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *