Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कमिश्नर के सामने किया सरेंडर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कानपुर। Irfan Solanki: कुछ दिनों से फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इरफान सोलंकी के साथ उनके भाई रिजवान सोलंकी (Rizwan Solanki) ने भी सरेंडर कर दिया है। इससे पहले इरफान सोलंकी को मुंबई (Mumbai) में देखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने शुक्रवार को कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय के सामने सरेंडर कर दिया। पिछले महीने इरफान सोलंकी के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर केस दर्ज किया गया था। तब उनपर एक महिला को कथित रुप से परेशान करने और उसके घर पर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से सपा विधायक फरार चल रहे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इरफान पर आईपीसी की धारा 420,467,468 और 120 सहित अन्य धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है। कानपुर में इरफान सोलंकी की अग्रिम जमानत के मामले में कोर्ट ने तारीख दे दी है। जमानत के मामले में अब सुनवाई 5 दिसंबर को की जाएगी। इरफान सोलंकी के वकील नरेश त्रिपाठी ने 2 दिन का वक्त मांगा था।

जिस पर न्यायालय ने विचार करते हुए 5 दिसंबर सुनवाई की अगली तिथि नियत की है। इरफान के वकील नरेश त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस ने जो केस डायरी दाखिल की है, उसमें कई नए तथ्य हैं। जिनका अवलोकन कर उनका जवाब दाखिल करना है।

सिद्धू मुसेवाला के पिता का छलका दर्द, बोले- गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से देंगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *