Jubin Nautiyal: सिंगर जुबिन नौटियाल हुए हादसे का शिकार, हालत गंभीर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Jubin Nautiyal: फेमस इंडियन हार्टथ्रोब और सिंगिंग सेंसेशन जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) गुरुवार सुबह तड़के एक दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें हाल ही में एक मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वह अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए है जिसके कारण उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने सिंगर योहानी के साथ गाया है। गुरुवार को नौटियाल और योहानी साथ गाने के लांच पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट लगी। इस एक्सीडेंट के चलते सिंगर को अपने दाएं हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। उन्हें डॉक्टरों ने दांए हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

गायक जुबिन ने खुद को भारतीयों के दिल में अपनी आवाज के दम पर खुद को मजबूती से जगह बनाई है। “रातां लंबियां,” “लुट गए,” “हमनवा मेरे,” और “तुझे कितने चाहने लगे हम,” “तुम ही आना,” “बेवफा तेरा मौसम चेहरा” जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं।

सिद्धू मुसेवाला के पिता का छलका दर्द, बोले- गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से देंगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *