Punjab News: पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सरहद पर हेरोइन तस्करी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, 5.6 किलो हेरोइन, हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध चल रही जंग के अंतर्गत सरहद पार से तस्करी को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा 5.60 किलो हेरोइन के पाँच पैकेट समेत हेक्साकॉप्टर ड्रोन (Hexacopter Drone) , जोकि नशों की खेप गिराने के लिए इस्तेमाल किया गया था, को तरनतारन के सरहदी क्षेत्र खेमकरण में पकड़ा।

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गुरूवार और शुक्रवार के बीच की रात को भारत-पाक सरहद पर ड्रोन की हलचल को देखते हुए तरनतारन जि़ले की पुलिस टीमों ने तुरंत बीएसएफ से प्राप्त हुई ख़ुफिय़ा जानकारी साझी की और साझे तौर पर भारत-पाकिस्तान सरहद से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्षेत्र में सक्रिय तलाशी मुहिम चलाई।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक नीले और काले रंग का हेक्साकॉप्टर ड्रोन (मॉडल-ई616एस) समेत काले रंग की टेप के साथ लपेटे 5.60 किलो हेरोइन के 5 पैकेट, जोकि स्थानीय निवासी की कृषि योग्य ज़मीन से बरामद की। शुरुआती जांच से पाया गया है कि आधुनिक तकनीक वाला यह ड्रोन काफ़ी भार उठा सकता है।

तरनतारन पुलिस द्वारा एक हफ्ते से भी कम समय में बरामद किया गया यह तीसरा ऐसा ड्रोन है। इससे पहले, मंगलवार को खेमकरण में बॉर्डर चौकी (बीओपी) हरभजन के अधिकार क्षेत्र में एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और एक टेप के साथ लपेटा पैकेज, जिसमें 6.68 किलोग्राम हेरोइन के छह पैकेट थे, बरामद किया था। अगले ही दिन खालड़ा के गाँव वण तारा सिंह के इलाके में एक टूटा हुआ हेक्साकॉप्टर ड्रोन भी बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

तरनतारन के सीनियर पुलिस कप्तान पुलिस सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि ड्रोन के द्वारा यह खेप भेजने वाले पाक तस्करों और उनके भारतीय साथियों, जिन्होंने हवाई मार्ग के द्वारा गिराई गई हेरोइन की खेप को प्राप्त करना था, की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। इसी दौरान तरनतारन के थाना खेमकरण में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21-सी, 23, 27-ए और 29 एवं एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराओं 10, 11 और 12 के अंतर्गत मुकदमा नंबर 79 तारीख़ 02.12.2022 दर्ज कर लिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *