Punjab Politics: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ (Sunil Kumar Jakhar) को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य नियुक्त किए गए है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रिय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

वहीं BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मेंबर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

पार्टी ने बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और बीजेपी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

सिद्धू मुसेवाला के पिता का छलका दर्द, बोले- गोल्डी बराड़ को पकड़ाने वाले को जेब से देंगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *